24 घण्टे ऑनलाइन

बजरंगबली दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, मंगलवार को अर्पित करें ये चीजें

आज मंगलवार हैं जो कि हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान (Hanuman) को समर्पित होता हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्म माना जाता है। जो भी भक्त आज के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता हैं उसके जीवन…

24GhanteOnline
June 30, 2026
4 min read

आज मंगलवार हैं जो कि हिंदू धर्म में संकटमोचन हनुमान (Hanuman) को समर्पित होता हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्म माना जाता है। जो भी भक्त आज के दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता हैं उसके जीवन से सभी कष्टों का नाश होता हैं। हनुमान जी (Hanuman) के आशीर्वाद से दुख, कष्ट, रोग, पाप आदि नष्ट हो जाते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जी को कुछ चीजें अर्पित करनी चाहिए जो उन्हें अतिप्रिय हैं जिनसे वे जल्द प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं।

चोला चढ़ाएं

हनुमान जी (Hanuman) को चोला चढ़ाना मंगलवार के दिन अत्यंत शुभ माना गया है। मंगलवार के दिन चोला चढ़ाने से भक्तों के जीवन से धन-संपत्ति से सम्बंधित सभी परेशानियां हनुमान जी दूर करते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से पहले स्नान करके गंगा जल से हनुमान जी की प्रतिमा को शुद्ध करें। उसके बाद देसी घी में या चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा पर लेप लगाएं। हनुमान जी को सिंदूर से लेप लगाने पर और चोला अर्पित करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रोठ

हिंदू धर्म में रोठ का अर्थ है मोटी मीठी रोटी। मंगलवार के दिन किसी भी विशेष मनोकामना की सिद्धि के लिए हनुमान जी (Hanuman) को रोठ का भोग लगाया जाता है। बता दें कि हनुमान जी को भोग लगाने के लिए रोठ गेंहू के आटे का बनता है। इसमें दूध, घी, गुड़, दूध और इलायची आदि मिलकार बनाया जाता है।

चमेली का फूल

हर मंगलवार चमेली के तेल के साथ चमेली के फूल चढ़ाने से हनुमानजी (Hanuman)  की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि चमेली के फूल का हनुमान जी को अर्पण घर को धन -धान्य से भर सकता है।

तुलसी दल

अगर धन या सम्पन्नता का अभाव हो तो हनुमान जी को तुलसी की माला या तुलसी दल अर्पित करें। मंगलवार को प्रातः हनुमान जी को अर्पित करें। इसके बाद उसको प्रसाद रूप में ग्रहण करें।

केसर और भात

अगर आपके जीवन में मंगल की वजह से अशांति बनी हुई है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को केसर और भात का भोग लगाएं। इससे भक्तों पर हनुमान जी की कृपा बरसेगी और ग्रह शांत होंगे। सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

ध्वज

ध्वज अर्पित करने से संपत्ति सम्बन्धी सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। एक नारंगी रंग का तिकोना ध्वज बनायें। इसे एक बार मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में अर्पित कर दें। शीघ्र संपत्ति प्राप्ति की प्रार्थना करें।

पान का बीड़ा

किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता या फिर मुश्किल कार्य की पूर्ति के लिए हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद अपने सभी सकंट, मुश्किलों को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें।

लड्डू

संतान सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें। लड्डू, पति-पत्नी एक साथ अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लड्डू के दो हिस्से करके, पति-पत्नी खा लें।

इमरती या बूंदी का भोग

हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बनाई गई बूंदी या बूंदी के लड्डुओं का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इसके अलावा हनुमान जी को पीली और सिन्दूरी रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इमरती का भोग लगाना भी विशेष रूप से फल दायी होता है।

लाल वस्त्र

लाल वस्त्र अर्पित करने से मुक़दमे की समस्या दूर होती है। मंगलवार को प्रातःकाल हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद संकटमोचन का पाठ करें। आपको मुक़दमे से राहत मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।