24 घण्टे ऑनलाइन

गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को अर्पित करें यह चीजें, मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

भगवान गणेश (Ganesh) को कई चीजें प्रिय हैं। यह सभी चीजें अगर गणेश जी को अर्पित की जाएं तो उनकी कृपा अपने भक्तों पर निश्चित ही बनी रहती है। गणेश उत्सव के मौके पर भगवान गणेश जी को रोज अर्पित करें उनका प्रिय भोग। सिंदूर…

24GhanteOnline
August 26, 2025
2 min read

भगवान गणेश (Ganesh) को कई चीजें प्रिय हैं। यह सभी चीजें अगर गणेश जी को अर्पित की जाएं तो उनकी कृपा अपने भक्तों पर निश्चित ही बनी रहती है। गणेश उत्सव के मौके पर भगवान गणेश जी को रोज अर्पित करें उनका प्रिय भोग।

सिंदूर भगवान गणेश जी (Ganesh) को अति प्रिय है। एक कथा के अनुसार माना जाता है कि गणेश भगवान ने सिंधु नामक दैत्य का वध किया था और उसके शरीर के रक्त को उन्होंने अपने शरीर पर लेप की तरह लगाया, तभी से गणेश को सिंदूर चढ़ाया जाता है।

दूर्वा घास गणेश जी (Ganesh) को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। कथा के अनुसार अनलासुर नामक दानव को निगलने के बाद श्री गणेश के पेट में बहुत जलन होने लगी। कई उपचार के बाद भी जब असर नहीं हुआ तो कश्यप मुनि ने उन्हें 21 गांठ बनाकर दूर्वा खाने को दी, जिसके बाद से गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित की जाती है।

लड्डू गणेश जी (Ganesh) को बहुत प्रिय है। उन्हें अक्सर लड्डू का भोग लगाया जाता है। इस बात का जिक्र गणेश जी की आरती में भी है। एक कथा के अनुसार देवताओं ने मिलकर देवी पार्वती की श्रद्धा में एक दिव्य लड्डू बनाया। लड्डू को पाने के लिए गणेश जी और उनके बड़े भाई कार्तिकेय जी ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने का प्रयास किया। गणेश जी ने अपनी बुद्धि और श्रेष्ठता साबित की, और लड्डू के अधिकारी बन गए।

लड्डू के साथ-साथ गणेश जी को मोदक भी अति प्रिय हैं। विशेष रूप से गणेश जी को गुड के मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक का अर्थ है आनंद देने वाला। विघ्नहर्ता भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसके साथ गणेश जी को अन्य बहुत सी चीजें पसंद हैं जैसे शमी के पत्ते, केसर का दूध, केला। इस सभी चीजों को गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश को अर्पित करने या भोग लगाने से उनकी कृपा बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…