24 घण्टे ऑनलाइन

होलिका दहन में अर्पित करें चीजें, वैवाहिक संबंध बनेंगे मजबूत

रंगों के त्योहार होली (Holi) का हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। हर साल होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। होलिका दहन के लिए एक जगह पर…

24GhanteOnline
March 13, 2025
2 min read

रंगों के त्योहार होली (Holi) का हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। हर साल होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। होलिका दहन के लिए एक जगह पर लकड़ियां इकट्ठी की जाती हैं और उसकी पूजा करके गाय के गोबर के उपले चढ़ाए जाते हैं। इसके बाद होलिका की परिक्रमा की जाती है। अंत में शुभ मुहूर्त देखकर होलिका दहन संपन्न होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन (Holika Dahan) पर कुछ चीजें अर्पित करने से दांपत्य जीवन सुखी रहता है और परिवार के सदस्यों में हमेशा प्यार बना रहता है। आइए, जानते हैं कि 24 मार्च को होलिका दहन पर कौन सी चीजें चढ़ाना मनुष्य शुभ होता है।

होलिका दहन (Holika Dahan) में अर्पित करें ये चीजें


अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है या वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है, तो होलिका दहन (Holika Dahan) के समय उसकी परिक्रमा करें और हवन सामग्री अर्पित करें। माना जाता है कि इस तरह विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।

इसके अलावा किसी भी बीमारी से राहत पाने के लिए होलिका दहन (Holika Dahan) में कपूर और हरी इलायची डालें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिल जाती है।

होली के दौरान गेहूं फसल की कटाई भी होती है। इसी कारण इसे होलिका में अन्न के रूप में चढ़ाया जाता है। गेहूं की 5 बालियां बांधकर होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। ऐसा करना बहुत फलदायी होता है।

अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो एक सूखा नारियल लें और उसमें चीनी और चावल भर दें। इसे होलिका दहन में अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।