24 घण्टे ऑनलाइन

देवी-देवताओं को अर्पित करें उनके पसंदीदा फूल, होगी आशीर्वाद की बरसात

हिन्दू पूजा-पाठ की रीतियों के अनुसार भगवान (Gods) की पूजा-अर्चना के लिए उनके चरणों में कुछ अर्पण करना पड़ता है! भले ही कितने सोने-चाँदी के जवाहरात पावँ में रख दो उनके, भगवान को तो बस सच्ची श्रद्धा चाहिए आपकी! ऐसे में अगर…

24GhanteOnline
July 11, 2026
3 min read

हिन्दू पूजा-पाठ की रीतियों के अनुसार भगवान (Gods) की पूजा-अर्चना के लिए उनके चरणों में कुछ अर्पण करना पड़ता है! भले ही कितने सोने-चाँदी के जवाहरात पावँ में रख दो उनके, भगवान को तो बस सच्ची श्रद्धा चाहिए आपकी! ऐसे में अगर फूल (Flowers) भी उनके क़दमों में रखे जाएँ तो वो ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर लेंगे! चलिए देखें कौन से भगवान (Gods)  को कौन से फूल अर्पण करने चाहिएँ.

श्री गणेश


गणपति बप्पा को हर किस्म के फूल (Flowers) पसंद हैं सिवाए तुलसी के! बस तुलसी उन्हें अर्पण ना करें और कुछ ख़ास करना ही है तो दूब अर्पण करें! और उस में भी अगर दूब की फुनगी में 3 या 5 पत्तियाँ हों तो फिर बात ही क्या है|

शिव जी


भगवान शिव की पसंद बड़ी ही सरल है! ज़्यादा नखरे नहीं बताये गए उनके| बस ख़ुशबूदार फूल (Flowers) हों, इतना ही काफ़ी है उनके लिए! आप उनके चरणों में चमेली, श्वेत कमल, शमी, धतूरा, खस, गूलर, पलाश, बेलपत्र, केसर, पाटला या नागचंपा चढ़ा सकते हैं!

पार्वती मां 


आम तौर पर जो फूल (Flowers)  शिव जी को पसंद हैं, वही फूल माँ पार्वती को भी अर्पित किये जा सकते हैं| सभी लाल फूल और ख़ास तौर पर सफ़ेद सुगन्धित फूल माँ पार्वती के चरणों में चढ़ाये जाने चाहिए

भगवान विष्णु


गणपति बप्पा से बिलकुल विपरीत, भगवान विष्णु को तुलसी बेहद पसंद है| चाहे काली तुलसी हो या गौरी तुलसी, दोनों ही उनकी पसंदीदा हैं| इसके अलावा जो फूल उन्हें पसंद हैं वो हैं कमल, बेला, चमेली, गूमा, खैर, शमी, चंपा, मालती और कुंद!

बजरंग बली


बजरंग बली का डील-डौल देख कर लगता होगा कि क्या प्रभु फूलों (Flowers) में दिलचस्पी रखते होंगे? जी हाँ, रखते हैं और ख़ास तौर पर लाल फूलों का उन्हें शौक़ है! अगर लाल फूल मिल जाएँ तो बहुत बढ़िया वरना कोई भी फूल उनके चरणों में अर्पित कर सकते हैं आप!

सूर्य भगवान


यूँ तो भगवान सूर्य को कई फूल (Flowers) चढ़ा सकते हैं लेकिन सबसे ख़ास है आक का फूल! कहते हैं एक आक का फूल चढ़ा दिया तो सोने की 10 अशर्फ़ियों जितना फल मिलता है! लेकिन अगर आप आक का फूल नहीं ढूँढ पा रहे तो ऐसे में कनेर, शमी, नीलकमल, लाल कमल, बेला, मालती और अगस्त्य का फूल चढ़ा सकते हैं| ख़ास ध्यान दीजियेगा कि उन को धतूरा, अपराजिता, अमड़ा और तगर बिलकुल भी अर्पित ना करें!

दुर्गा मां 


आक और मदार के फूल अगर किसी देवी को चढ़ाये जा सकते हैं तो वो हैं दुर्गा माँ को! और किसी देवी को ये फूल ना चढ़ाएँ| लेकिन हाँ, दुर्गा माँ के क़दमों में कभी भी दूब ना चढ़ाएँ!

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…