24 घण्टे ऑनलाइन

Navratri 7th Day: मां कालरात्रि को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, पूरी हो जाएंगी सभी मनोकामनाएं

सोमवार, 29 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का सातवां दिन है। नवरात्रि (Navratri) के सातवें दिन को महासप्तमी भी कहते हैं, जिसका विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) की पूजा की जाती…

24GhanteOnline
September 29, 2025
2 min read

सोमवार, 29 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का सातवां दिन है। नवरात्रि (Navratri) के सातवें दिन को महासप्तमी भी कहते हैं, जिसका विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि, देवी दुर्गा का सातवां रूप हैं और उनका यह उग्र स्वरूप दुष्टों और राक्षसों के संहार के लिए होता है।

नवरात्रि  के सातवें दिन मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) को गुड़ से बनी चीजें जैसे मालपुआ या गुड़ की खीर का भोग लगाया जाता है। गुड़ के अलावा, मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) को उड़द की दाल और चावल का भोग भी लगाया जाता है, जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि को गुड़ बहुत प्रिय है। ऐसे में नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) को आप गुड़ से बनी मिठाई, मालपुआ या गुड़ की खीर का भोग लगा सकते हैं। साथ ही, उड़द की दाल और चावल भी मां कालरात्रि को अर्पित किए जा सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) को उनका प्रिय गुड़ भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) विद्युत की माला धारण करती हैं, जबकि काली माता नरमुंड की माला धारण किए हैं। कालरात्रि माता दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं, जबकि माता काली दस महा विद्याओं में से एक मानी गई हैं। माता काली के हाथ में कटा हुआ सिर है जबकि माता कालरात्रि नरमुंड नहीं पकड़ती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…