24 घण्टे ऑनलाइन

अक्षय तृतीया पर लगाएं मां लक्ष्मी को खीर का भोग, बेहद टेस्टी है रेसिपी

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्व माना गया है। कुछ ही दिनों में समृद्धि और शुभता का प्रतीक अक्षय तृतीया का पर्व आने वाला है। बता दें, इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के…

24GhanteOnline
April 23, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्व माना गया है। कुछ ही दिनों में समृद्धि और शुभता का प्रतीक अक्षय तृतीया का पर्व आने वाला है। बता दें, इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर (Kheer) का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी अक्षय तृतीया को खास बनाने के लिए खीर की कोई ट्रेडिशनल रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये रेसिपी आपकी मदद कर सकती है।

अक्षय तृतीया की खीर (Kheer) के लिए सामग्री


- 1/4 कप चावल

- 1 लीटर फुल क्रीम दूध

- 1/2 कप चीनी

-8-10 धागे केसर (1/4 चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)

- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

- 2-3 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)

- 1 बड़ा चम्मच किशमिश

- 1 छोटा चम्मच घी

- 1/2 चम्मच गुलाब जल

अक्षय तृतीया की खीर (Kheer) बनाने का तरीका


अक्षय तृतीया की खीर (Kheer) बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। तय समय बाद चावल का पानी निकालकर चावल को हल्का सा कूट लें। ऐसा करने से खीर गाढ़ी बनती हैं। इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई या पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि दूध पैन के तले से न चिपके।

जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भीगे हुए चावल डालकर आंच को कम करके चावल को दूध में पूरी तरह 20-25 मिनट तक पकने दें। ऐसा करते हुए खीर को लगातार चलाते रहें। जब चावल पूरी तरह पक जाए और खीर गाढ़ी होने लगे, तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब केसर को गर्म दूध में भिगोकर खीर में डालें। इससे खीर को अच्छा कलर मिलेगा। अब एक छोटे पैन में घी गर्म करके उसमें कटे हुए मेवे और किशमिश डालकर हल्का भून लें। भुने हुए मेवे और इलायची पाउडर को खीर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसके बाद खीर (Kheer) में गुलाब जल डालकर खीर को 5 मिनट तक और पकाएं, फिर आंच बंद कर दें।

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए आपकी टेस्टी चावल की खीर (Kheer) बनकर तैयार है। आप इस खीर को ठंडा या गर्म, दोनों तरह से परोस सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।