24 घण्टे ऑनलाइन

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए चोला, जानें विधि एवं सामग्री

हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) मनाया जाता है। इस पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था।इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) मनाया जाता है। इस पावन दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था।इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं।

हनुमान जी (Hanuman) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चोला चढ़ाया जाता है। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी (Hanuman) की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से आरोग्य का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं चोला चढ़ाने की विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट…

चोला चढ़ाने की विधि...


>> सबसे पहले मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें।

>> हनुमान जी का गंगा जल से अभिषेक करें।

>> अभिषेक करने के बाद एक साफ वस्त्र से हनुमान जी की प्रतिमा को पोछें।

>> सिंदूर और घी या चमेली के तेल को मिला लें।

>> अब हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

>> हनुमान जी को इत्र भी लगाएं।

>> सबसे पहले हनुमान जी के बाएं पांव में चोला चढ़ाएं।

>> हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद चांदी या सोने का वर्क भी चढ़ा दें।

>> हनुमान जी को जनेऊ पहनाएं।

>> जनेऊ पहनाने के बाद हनुमान जी को साफ वस्त्र पहनाएं।

>> चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को भोग लगाएं।

>> हनुमान जी की आरती भी अवश्य करें।

चोला चढ़ाने के लिए सामग्री


सिंदूर

घी या चमेली का तेल

चांदी या सोने का वर्क

वस्त्र

जनेऊ

इत्र

हनुमान जी (Hanuman) को चोला चढ़ाते समय करें ये उपाय-


हनुमान जी (Hanuman) को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति नित्य राम नाम का सुमिरन करता है उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। चोला चढ़ाते समय भी आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का सुमिरन कर सकते हैं। राम नाम का सुमिरन करने में भी कोई विशेष नियम नहीं होता है। आप कभी भी कहीं भी राम नाम का सुमिरन कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…