24 घण्टे ऑनलाइन

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान (God) की पूजा करते समय उन्हें भोग लगाता जाता है। उसके बाद उसी भोग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। भगवान की इच्छा का भोग लग जाए, तो वह बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं। जानें भगवान (God)…

24GhanteOnline
July 3, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान (God) की पूजा करते समय उन्हें भोग लगाता जाता है। उसके बाद उसी भोग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। भगवान की इच्छा का भोग लग जाए, तो वह बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं।

जानें भगवान (God) को भोग लगाने के पीछे का कारण


भगवान (God) की पूजा कर भोग लगाना हर भक्त की इच्छा होती है। मन में यह प्रश्न जरूर आता होगा कि आखिर हम क्यों भगवान को भोग लगाते हैं। दरअसल, हम रोज खाना खाते हैं, ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। हमारे अंदर अपने कामों को करने की ताकत रहे। उसी तरह हम जब भगवान को भोग लगाते हैं, तो मन शांत बना रहता है। उनकी कृपा भी बनी रहती है। भगवान को भोग लगाने से आपका प्रेम उनके प्रति दिखता है।

माता लक्ष्मी


शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय काजू का भोग लगा सकते हैं। काजू माता लक्ष्मी को बहुत अच्छा लगता है। उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा।

भगवान गणेश


बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। उसके बाद उनको काजू का भोग जरूर लगा दें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरा हो जाएगी। आपको बुध दोष से भी छुटकारा मिलेगा।

भगवान शिव


भगवान शिव को काजू का भोग बहुत अच्छा लगता है। इसको लगाने से उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। आपको सुख व सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।