24 घण्टे ऑनलाइन

राहु-केतु ने जेवण में मची रखी है धमा चौकड़ी, तो इन मंत्रो से पाएं राहत

कई लोगों के साथ ऐसा देखा गया है कि उनके जीवन में अचानक से परेशानियां आने लग जाती हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है और अचानक से ही सबकुछ गड़बड़ होने लग जाता है। इससे पहले कि इंसान कुछ समझ पाए एक के बाद एक अड़चनों का सिलसिला…

24GhanteOnline
May 13, 2025
3 min read

कई लोगों के साथ ऐसा देखा गया है कि उनके जीवन में अचानक से परेशानियां आने लग जाती हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है और अचानक से ही सबकुछ गड़बड़ होने लग जाता है। इससे पहले कि इंसान कुछ समझ पाए एक के बाद एक अड़चनों का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसमें राहु और केतु (Rahu-Ketu) का बहुत बड़ा हाथ हो सकता है। कहा जाता है कि राहु और केतु एक छाया ग्रह होते हैं। ये ग्रह अगर आपकी कुंडली में गलत जगह पर आ जाएं तो इंसान को इसका काफी बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है। ऐसे में बता रहे हैं कि शनिवार को राहु-केतु (Rahu-Ketu) को शांत करने के वो कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाने से आप जीवन में राहत की सांस लेंगे।

कौन हैं राहु-केतु (Rahu-Ketu) ?


राहु और केतु (Rahu-Ketu) की कहानी समुंद्र मंथन से जुड़ी हुई है। जब समुद्र मंथन के दौरान स्वरभानु नाम का एक राक्षस अमृत ग्रहण करने के लिए बैठ गया उस दौरान सूर्य और चंद्रमा ने उसकी पोल विष्णु जी के सामने खोल दी। इसके बाद विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से उसपर प्रहार किया। इस प्रहार से स्वरभानु का सिर, धड़ से अलग हो गया। मान्यता है कि स्वरभानु के सिर वाले हिस्से को राहु कहते हैं और धड़ वाले हिस्से को केतु कहा जाता है।

ज्योतिष इन दो छाया ग्रहों को रहस्यमयी ग्रह के रूप में जानते हैं। राहु-केतु (Rahu-Ketu) इंसान की कुंडली में बहुत भयंकर योग बनाते हैं जो इंसान का पूरा जीवन ही हिला कर रख देता है। इससे गुरु चंडाल योग, कालसर्प योग, कपट योग और अंगारक योग लगते हैं जो इंसान के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं।

कैसे मिलेगा निवारण?


राहु-केतु (Rahu-Ketu) की बाधा दूर करने के लिए शनिवार के दिन आपको कुछ उपाय अपनाने होंगे। इस दिन शनि देव की पूजा करने का तो लाभ मिलता ही है साथ ही शिव जी की आराधना का भी लाभ मिलता है। इस दिन कुछ चीजें दान करने से भी फायदा होता है। इस दिन आप तेल दान कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन काला वस्त्र दान करने का भी फायदा होता है। इस दिन आप उड़द, कंबल और नारियल भी दान कर सकते हैं।

कौन से मंत्र हैं उपकारी?


राहु-केतु (Rahu-Ketu) के कई सारे मंत्र ऐसे हैं जो काफी लाभकारी हैं। इस दिन अगर आप राहु की बाधा दूर करने के लिए ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः नाम के मंत्र का जाप 18 शनिवार तक करें तो इसका लाभ मिलता है। इसके अलावा 18 शनिवार तक अगर आप ॐ क्र केतवे नमः नाम के मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपको केतु से उपजी बाधाएं दूर करने में मदद मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…