24 घण्टे ऑनलाइन

दूर होगी विवाह में आ रही बाधा, बस करें ये आसान उपाय

हिंदू धर्म में विवाह (Marriage) संस्कार को काफी अहम बताया गया है, जिसके जरिए कोई भी जातक गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी शादी में काफी बाधा आती है और विवाह देर से होता है। पंडित प्रभु…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में विवाह (Marriage) संस्कार को काफी अहम बताया गया है, जिसके जरिए कोई भी जातक गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी शादी में काफी बाधा आती है और विवाह देर से होता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, विवाह (Marriage) में देरी होने के लिए ग्रह नक्षत्रों को दशा उत्तरदायी होती है और ज्योतिष में इसके निवारण के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं।

>> यदि विवाह (Marriage) में विलंब होता है तो रामचरित मानस की इस चौपाई की एक तुलसी माला का पाठ 41 दिनों तक करना चाहिए।
‘‘सुनिसिय सत्य असीस हमारी। पूजहिं मन कामना तिहारी।।

>> हर मंगलवार को यदि कन्या सुबह उठते ही चींटियों को चीनी, तिल एवं चावल मिलाकर खिलाएं तो जल्द ही विवाह (Marriage) के योग बनते हैं।

>> रोज गाय को हरा चारा खिलाने भी शुभ होता है। रोज सुबह गौ पूजन करके हरा चारा खिलाना चाहिए।

>> कच्चे दूध से यदि शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं और मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाते हैं तो विवाह (Marriage) के योग बनते हैं।

>> यदि किसी व्यक्ति का वैवाहिक संबंध तय होने के बाद टूट जाता है तो शुक्ल पक्ष के हर गुरुवार को पानी में हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए और ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही केसर तिलक भी लगाना चाहिए।

>> हरसिंगार की जड़ या फूल को पूर्णिमा की रात विवाह योग्य पुत्र-पुत्री के ऊपर से 21 दिन तक 3 बार उतार कर तुलसी के पौधे के नीचे दबा देना चाहिए। ऐसा करने से विवाह (Marriage)  में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…