24 घण्टे ऑनलाइन

हाईवे पर रंगरेलियां मनाते दिखे BJP नेता, CCTV में कैद हुई गंदी हरकतें

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे हैं। मंदसौर जिले के…

24GhanteOnline
May 23, 2025
3 min read

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर आ रहे हैं। मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 8 लेन पर एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मनोहर लाल धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपनी कार रोकते हैं। पहले उस कार से एक महिला बिना कपड़ों के निकलती है। बाद में धाकड़ भी अर्धनग्न हालत में निकलते हैं। वे दोनों बीच सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 8 लेन पर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है।

वीडियो 13 मई 2025 का बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने धाकड़ का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल बंद था। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का कहना है कि ऐसे कार्य करने वालों की पार्टी को जरूरत नहीं है। धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। वे ऑनलाइन सदस्य हो सकते हैं।

धाकड़ की पत्नी हैं जिला पंचायत सदस्य


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो को लेकर कोई प्रमाणिकता नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रहा है। अगर किसी कार्यकर्ता के द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है जो पार्टी के हित में नहीं है, जिससे पार्टी की बदनामी होती है, उसके खिलाफ पार्टी गंभीरता से लेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर एक्शन जरूर लेगा। उनको अवगत कराया जाएगा। वीडियो में जिस सफेद रंग की कार से धाकड़ निकले हैं उसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी-14-सीसी-4782 है, जो मनोहर लाल धाकड़ के नाम दर्ज है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं।

हालांकि वायरल अश्लील वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरे में कैद नेताजी के वायरल वीडियो को लेकर रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

कांग्रेस ने फोटो शेयर कर बोला हमला


इधर मंदसौर कांग्रेस के कई पदाधिकारी वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पर तंज कस रहे है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग और मनोहर लाल धाकड़ के फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ शेयर कर लिखा कि ‘भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा”। उन्होंने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके आगे उन्होंने कुछ जिलों का जिक्र भी किया है। जिसमें उदाहरण देते हुए मंदसौर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर और भोपाल आदि… लिखा हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…