24 घण्टे ऑनलाइन

इकरा हसन से मुझे निकाह कबूल है कबूल है कबूल है..., करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

मुरादाबाद :- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ( Yogendra Singh Rana) द्वारा अपने सोशल मीडिया पेज फेसबुक पर केराना से सपा की सांसद इकरा हसन को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज पोस्ट किया…

24GhanteOnline
July 19, 2025
2 min read
इकरा हसन से मुझे निकाह कबूल है कबूल है कबूल है..., करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

मुरादाबाद :- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ( Yogendra Singh Rana) द्वारा अपने सोशल मीडिया पेज फेसबुक पर केराना से सपा की सांसद इकरा हसन को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज पोस्ट किया है। जिसमे योगेंद्र राणा ( Yogendra Singh Rana) द्वारा सपा सांसद से निकाह करने की बात कही जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मैसेज और वीडियो के माध्यम से एआईएमआईएम के अध्यक्ष असशुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को टारगेट करते हुए कहा कहा है कि दोनों मुझे जीजा कह कर बुलाएंगे।

केराना सांसद इकरा हसन अभी कुंवारी है, में भी देखने मे उनसे कम खूबसूरत नही हूँ। घर मकान भी मेरा ठीक ठाक है, जमीन और जायदाद की भी कमी नही है। मैंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है, मुरादाबाद में कई मकान है। इकरा हसन चाहे तो मुझसे शादी कर सकती है,में अपने घर मे नमाज पढ़ने की इजाजत दे दूंगा। लेकिन एक शर्त है असशुद्दीन ओवैसी साहब और अकबरुद्दीन ओवैसी साहब मुझे जीजा कह कर बुलाएंगे। मुझे इकरा हसन से निकाह कबूल है कबूल है कबूल है।

ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ( Yogendra Singh Rana) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते है लेकिन इस बार एक सांसद को लेकर अप्पतिजनक बयान बाजी वाला वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो और मैसेज के वायरल होने पर सपा में खासी नाराजगी है। सपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष जयवीर यादव द्वारा कार्यवाही करने की बात सामने आई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा द्वारा वीडियो और मैसेज पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेज पेस बुक से डिलीट कर दिए है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें