24 घण्टे ऑनलाइन

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखनऊ: पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ (Veterinary Pharmacist Association) उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव…

24GhanteOnline
March 23, 2026
1 min read
पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखनऊ: पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ (Veterinary Pharmacist Association) उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

ज्ञातव्य है कि दिनान 17 व 18 मार्च, 2026 को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है। बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया।

नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा । उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें