24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम हमले में शहीदों के परिवारों को NSE ने बढ़ाया मदद का हाथ, देगा 1 करोड़

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शहीदों के परिवारों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एनएसई ने ऐलान किया है कि हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को…

24GhanteOnline
April 25, 2025
2 min read

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शहीदों के परिवारों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एनएसई ने ऐलान किया है कि हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को कुल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

NSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस कठिन समय में हम पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं और एनएसई की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।"

इस पहल के साथ ही, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी पीड़ितों के परिजनों को राहत देने की प्रतिबद्धता जताई है। एलआईसी ने कहा है कि वो दावों के निपटान की प्रक्रिया को तेज करेगा और मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर सरकारी रिकॉर्ड या सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा भी पर्याप्त सबूत माना जाएगा।

एलआईसी के सीईओ और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, “हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि पीड़ित परिवारों तक राहत जल्द पहुंचे और दावों का निपटारा बिना देरी के हो।”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI एक्शन मोड में, पाक‍िस्तान संग एश‍िया कप ‘होल्ड’


इस हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस साजिश में शामिल हैं, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा दी जाएगी। मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “भारत आतंक के हर चेहरे को बेनकाब करेगा और उसे उसकी जगह दिखाएगा। हम आतंकियों को धरती के हर कोने से ढूंढ़ निकालेंगे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…