अब नहीं होगी कैश की चिक-चिक! दिल्ली में अब UPI से भरें ट्रैफिक चालान
Delhi Traffic Police अब सभी UPI प्लेटफॉर्म्स पर BBPS (भारत बिल पेमेंट सिस्टम) के जरिए चालान के भुगतान को स्वीकार करेगी, इससे आम आदमी के लिए Challan भरना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. इस कदम को उठाने के पीछे का मकसद…
Delhi Traffic Police अब सभी UPI प्लेटफॉर्म्स पर BBPS (भारत बिल पेमेंट सिस्टम) के जरिए चालान के भुगतान को स्वीकार करेगी, इससे आम आदमी के लिए Challan भरना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. इस कदम को उठाने के पीछे का मकसद लोगों के लिए सुविधा को बढ़ाना,डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना और कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देना है. ट्रैफिक चालान भुगतान को BBPS ऐनेबल्ड UPI ऐप्स के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है, इसका मतलब ये हुआ कि जल्द आप Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे ऐप्स के जरिए कम समय में आसानी से चालान का भुगतान कर पाएंगे.
इस सिस्टम को लागू करने के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक हेडक्वार्टर) सत्य वीर कटारा ने एग्रीमेंट पर साइन किए. अधिकारियों ने डॉक्यूमेंटेशन और प्रोसेस से जुड़ी फॉर्मैलिटी को पूरी करने के बाद बताया कि BBPS के साथ टेक्निकल इंटीग्रेशन जल्द ही शुरू हो जाएगा.
इस पहल से भारत सरकार के Digital India विजन को भी बूस्ट मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ है कि अगर किसी व्यक्ति का दिल्ली में चालान (Challan) कटा और अगर उनके पास कैश नहीं है तो अब आप लोग यूपीआई के जरिए आसानी से चालान भुगतान के लिए पेमेंट कर पाएंगे.
दिल्ली पुलिस के इस कदम से होंगे ये फायदे
तुरंत और सुविधाजनक भुगतान: चालान (Challan) का भुगतान करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं क्योंकि इस सुविधा को शुरू करने का मकसद पेमेंट एक्सपीरियंस को आसान बनाना है.
समय की बचत: यह प्रक्रिया समय बचाती है क्योंकि यूपीआई के जरिए कुछ ही सेकंड्स में पेमेंट पूरा हो जाता है.
कैश की समस्या खत्म: चालान भरने के लिए कैश उपलब्ध न होने की स्थिति में अब परेशान होने की जरूरत नहीं.
डिजिटल इंडिया विजन को सपोर्ट: ‘डिजिटल इंडिया’ विजन को मजबूत करने और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा मिलने से पारदर्शिता (Transparency) भी बढ़ेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
