24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के साथ बनाएं स्पेशल समोसा, देखें रेसिपी

हरी और मीठी चटनी से गर्मागर्म समोसे (Samosa) खाना सभी को भाता है. घर में एक दम मार्केट जैसे समोसे बनाना बेहद मुश्किल लगता है. कई बार समोसे तलते हुई कड़ाही में फट जाते हैं, लेकिन इसका एक उपाय है अब आप इसे कड़ाही की जगह…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

हरी और मीठी चटनी से गर्मागर्म समोसे (Samosa) खाना सभी को भाता है. घर में एक दम मार्केट जैसे समोसे बनाना बेहद मुश्किल लगता है. कई बार समोसे तलते हुई कड़ाही में फट जाते हैं, लेकिन इसका एक उपाय है अब आप इसे कड़ाही की जगह कुकर में बना सकते हैं. समोसे कुकर में बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री


1 कप मैदा

2-4 उबले आलू

1 कप पनीर

1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/4 टीस्पून धनिया पाउडर

1 टीस्पून चाट मसाला

1/4 टीस्पून गर्म मसाला

नमक स्वादानुसार

घी

विधि:


सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नर्म आटा गूंद लें.

एक दूसरे बाउल में आलू, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गर्म मसाला और नमक डालकर मिक्स कर स्टफिंग तैयार कर लें.

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.

एक लोई को पूड़ी जितना बेलकर स्टफिंग का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.

अब प्रेशर कूकर में नमक डालकर एक जाली स्टैंड रखें और कूकर का ढक्कन बंद कर इसे 10 मिनट तक गरम होने दें.

एक प्लेट पर घी लगाकर चिकना कर लें.

अब समोसे पर हल्का घी लगाकर इन्हें चिकना कर घी लगी प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें.

10 मिनट बाद कुकर का ढक्कन हटाकर समोसे की प्लेट को जाली स्टैंड पर रख दें.

कुकर का ढक्कन लगाकर इसे 10 से 15 मिनट तक सिकने दें.

तैयार हैं समोसे. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।