24 घण्टे ऑनलाइन

'अखंड भारत बनाने वाला बादशाह...', अबू आजमी के बाद अब इस कांग्रेस नेता ने किया औरंगजेब का बखान

नई दिल्ली। मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम की चर्चा एक बार फिर जिंदा हो गई है। सपा नेता अबू आजमी के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ((Imran Masood) ) ने भी उन्हें याद किया। उनका कहना है कि औरंगजेब कोई अतताई नहीं थे, बल्कि…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम की चर्चा एक बार फिर जिंदा हो गई है। सपा नेता अबू आजमी के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ((Imran Masood) ) ने भी उन्हें याद किया। उनका कहना है कि औरंगजेब कोई अतताई नहीं थे, बल्कि अखंड भारत बनाने वाले बादशाह थे। उन्होंने कहा कि एक फिल्म बनाकर इतिहास को मिटा नहीं सकते। वह बॉलीवुड फिल्म छावा की बात कर रहे थे, जिसमें औरंगजेब को शिवाजी के बेटे संभाजी को प्रताड़ित करते दिखाया गया है।

इमरान मसूद ((Imran Masood) ) का कहना है कि जो इतिहास में लिखा है उसे मिटा नहीं सकते। लोगों को सही ज्ञान मिलना चाहिए। औरंगजेब इस देश का 49 साल बादशाह रहा वह आतताई कैसे हो सकता है। उसके राज्य के अंदर जीडीपी कहां थी, औरंगजेब हिंदुस्तान का बादशाह था। कैलाश मानसरोवर को किसने विजयी कराया, बर्मा तक अखंड भारत किसने बनाया यह सब औरंगजेब के जमाने में था।

इमरान मसूद ने कहा कि आज मुगलों के वंशज बर्तन मांज कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यहीं पैदा हुए, यहीं इस मिट्टी में खत्म हो गए। वह अंग्रेज थे जो लूट कर चले गए।

औरंगजेब को महान बताने पर चौतरफा घिरे अबू आज़मी, वापस लिया बयान


बहादुर शाह जफर के दोनों बच्चों का कत्ल इसलिए किया क्योंकि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। नफरत से बीजेपी इस देश को कहां लेकर जाएगी। नफरत की राजनीति से देश का नुकसान होगा। 25 करोड़ लोगों को साइड लाइन नहीं कर सकते।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।