24 घण्टे ऑनलाइन

नोएडा में हुई कोरोना की एंट्री, खंगाली जा रही मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री

नोएडा। देश में कोरोना (Corona) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि लगातार बढ़ रहे मामले लोगों में चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में कोरोना की एंट्री हो चुकी है।…

24GhanteOnline
May 24, 2025
2 min read

नोएडा। देश में कोरोना (Corona) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि लगातार बढ़ रहे मामले लोगों में चिंता का सबब बनते जा रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 110 की 55 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

महिला को हल्के लक्षण थे और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। शुरुआती जांच में मरीज में कोरोना (Corona) के लक्षण मिले थे, जिसके बाद निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया की जिला का पहला कोरोना (Corona) का केस सामने आया है। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज के अन्य परिवारजनों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

सीएमओ बोले जिले अस्पताल के टेस्टिंग शुरू कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएमओ ने आम जनता से अपील किया कि घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले नोएडा से ही सटे गाजियाबाद में कोविड के 4 मरीज पाए गए थे।

फिर पैर पसार रहा है कोरोना, तेजी से बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन


कोरोना के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित बेड और ऑक्सीजन के पर्याप्त स्टॉक के लिए कहा गया है। वहीं कोरोना से संबंधित एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से अपील गई है कि नागरिक सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें और आवश्यकतानुसार मास्क व अन्य सुरक्षा उपायों का पूरी तरह से पालन करें।

Tags:corona

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।