कोटा में छात्रों के बाद अब कोचिंग टीचर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में नए साल की शुरुआत में ही दो कोचिंग छात्रों के सुसाइड (Suicide) के बाद अब एक कोचिंग टीचर के आत्महत्या करने की दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विवेक शर्मा कोटा के तलमंडी सेक्टर…
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में नए साल की शुरुआत में ही दो कोचिंग छात्रों के सुसाइड (Suicide) के बाद अब एक कोचिंग टीचर के आत्महत्या करने की दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय विवेक शर्मा कोटा के तलमंडी सेक्टर 1 में किराए पर रहकर एक निजी कोचिंग में स्टूडेंट्स को पढ़ाते थे। पुलिस ने बताया कि विवेक ने अपने कमरे पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिस कारण उनकी मौत हो गई।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री के गनमैन के बेटे हैं विवेक
जब विवेक ने घरवालों का फोन नहीं उठाया तो उनके परिचित रात दस बजे रूम पर विवेक को देखने पहुंचे थे। परिचितों ने विवेक को रूम में बेहोश पाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि कीटनाशक का सेवन करने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। विवेक के पिता राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन हरीश शर्मा के बेटे विवेक के सुसाइड (Suicide) के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विवेक के कमरे की एफएसएल की जांच करवाई है। इसके अलावा सैंपल भी लिए गए हैं।
कब बुझेगा लॉस एंजेलिस! अब तक 24 की मौतें, 12 हजार से ज्यादा इमारतें खाक
घटना के बाद विवेक के पिता हरीश शर्मा व उनके भाई शुक्रवार सुबह कोटा पहुंचे थे। उनके आने के बाद पुलिस ने कमरे में एफएसएल टीम भेजकर जांच करवाई। विवेक शहर की एक कोचिंग में पढ़ाते थे। करीब 4 महीने पहले ही तलवंडी सेक्टर 1 में किराए पर रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
