24 घण्टे ऑनलाइन

जोकोविच की धांसू वापसी, ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्कारेज को हराया

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मंगलवार (21 जनवरी) को एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की टक्कर स्पेन के कार्लोस अल्कारेज गार्फिया…

24GhanteOnline
January 21, 2025
2 min read

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मंगलवार (21 जनवरी) को एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की टक्कर स्पेन के कार्लोस अल्कारेज गार्फिया (Carlos Alcaraz Garfia) से हुई। जहां जोकोविच ने वर्ल्ड नंबर-3 अल्कारेज को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया।

37 साल के जोकोविच (Novak Djokovic) के लिए अल्कारेज से टक्कर लेना आसान नहीं था। उन्हें पहले ही सेट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद जोकोविच ने धांसू वापसी की और लगातार 3 सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 3 घंटे और 37 मिनट तक चला।

जोकोविच ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। यह मुकाबला 24 जनवरी को होगा, जिसमें जोकोविच की टक्कर जर्मनी के वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) से होगी। क्वार्टर फाइनल जीतने के साथ ही जोकोविच ने टेनिस जगत में अपनी बादशाहत कायम की है।

जोकोविच (Novak Djokovic) के पास इतिहास रचने का मौका


ATP रैंकिंग में 7वें नंबर पर काबिज जोकोविच इस समय सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी (पुरुषों में) हैं। यदि इस बार वो ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीतते हैं, तो इतिहास रच देंगे। वो टेनिस जगत (महिला-पुरुष) में सबसे ज्यादा 25 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले अकेले खिलाड़ी बनेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…