24 घण्टे ऑनलाइन

एक लाख का कुख्यात इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, धड़ से अलग कर देता था सिर

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में शनिवार को हुई पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में कुख्यात बदमाश शंकर कनौजिया (Shankar Kanaujia )मारा गया। शंकर पर लूट और हत्या जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे तथा उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में शनिवार को हुई पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में कुख्यात बदमाश शंकर कनौजिया (Shankar Kanaujia )मारा गया। शंकर पर लूट और हत्या जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे तथा उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को जहानागंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ टीम ने शंकर और उसके गिरोह को घेर लिया। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शंकर कनौजिया (Shankar Kanaujia) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके से पुलिस ने 9 एमएम की कारबाइन, 9 एमएम की पिस्टल, एक खुखरी और भारी मात्रा में जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए हैं।

सिर धड़ से अलग करने वाला कुख्यात अपराधी


पुलिस के अनुसार शंकर वर्ष 2011 से फरार था। उसी साल दोहरीघाट क्षेत्र में उसने लूट के दौरान विंध्याचल पांडे की हत्या कर गला काट दिया था। इसके बाद से वह लगातार अपराधों को अंजाम देता रहा।

जुलाई 2024 में उसने महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूटने के बाद हत्या कर दी थी। उस घटना में भी उसने शैलेंद्र का सिर धड़ से अलग कर दिया था। इसी अभियोग में उस पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

एसटीएफ का कहना है कि शंकर के गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।