Nothing Phone 3a की आज सेल, इसके स्पेसिफिकेशन्स उड़ा देंगे होश
Nothing ने बीते सप्ताह अपनी न्यू सीरीज Nothing Phone 3a को भारत में लॉन्च किया था और आज Nothing Phone 3a की पहली सेल होने जा रही है। यह सेल Flipkart पर 12 बजे से होगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को 5 हजार रुपये की सेविंग…
Nothing ने बीते सप्ताह अपनी न्यू सीरीज Nothing Phone 3a को भारत में लॉन्च किया था और आज Nothing Phone 3a की पहली सेल होने जा रही है। यह सेल Flipkart पर 12 बजे से होगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को 5 हजार रुपये की सेविंग करने का मौका है।
Nothing Phone 3a सीरीज के तहत दो हैंडसेट को लॉन्च था, जिनके नाम Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro है। दोनों हैंडसेट में कैमरा को लेकर मुख्य अंतर है। आज ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Phone 3a की सेल है, आइए उसके बारे में जानते हैं।।
Flipkart पर लिस्टेड है डील्स
Flipkart पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को 19,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिग कीमत 24,999 रुपये से शुरू थी। इन दोनों कीमत में 5 हजार रुपये का अंतर है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी।
Nothing Phone 3a के स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 3A में 6.77-inch AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। इसमें पीक ब्राइटनेस 3000 nits की मिलेगी। इसमें 1000 Hz टच सैंपलिंग रेट्स मिलेगी। यह हैंडसेट 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Nothing Phone 3a का प्रोसेसर
Nothing Phone 3a में Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। यह हैंडसेट Nothing OS 3.1 बेस्ड Android 15 पर काम करता है। इसमें नथिंग की सिग्नेचर लाइटिंग भी मिलती है।
Nothing Phone 3A का कैमरा सेटअप
Nothing Phone 3A में बैक पैनल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके चारों तरफ LED लाइटिंग दी है। इस हैंडसेट में 50MP का मेन कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा 50MP (2X Tele Photo) कैमरा दिया है। तीसरा कैमरा 8MP का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
