Nothing Phone 3a Pro vs Vivo T4 Pro: ₹30,000 में कौन ज्यादा पावरफुल?
30 हजार रुपए के प्राइस रेंज में नथिंग (Nothing) और वीवो (Vivo) ब्रैंड के दो शानदार स्मार्टफोन आते हैं लेकिन किसी भी फोन पर दांव लगाने से पहले ज़ेहन में यही सवाल बार-बार उठता है कि आखिर कौन सा फोन ज्यादा पावरफुल है. हम…
30 हजार रुपए के प्राइस रेंज में नथिंग (Nothing) और वीवो (Vivo) ब्रैंड के दो शानदार स्मार्टफोन आते हैं लेकिन किसी भी फोन पर दांव लगाने से पहले ज़ेहन में यही सवाल बार-बार उठता है कि आखिर कौन सा फोन ज्यादा पावरफुल है. हम आज 30 हजार की रेंज में आने वाले Nothing Phone 3a Pro और Vivo T4 Pro की तुलना करने वाले हैं. चलिए जानते हैं कि कागजी तौर पर ये दोनों ही फोन कैसे हैं और इन दोनों ही मॉडल्स की कीमतों और फीचर्स में कितना फर्क है?
Nothing Phone 3a Pro Specifications vs Vivo T4 Pro Specifications
डिस्प्ले: नथिंग फोन में 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो एचडीआर10 प्लस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर वीवो फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जो एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट करती है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए नथिंग फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर तो वहीं वीवो फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. परफॉर्मेंस की बात करें तो नैनो रिव्यू नेट के मुताबिक, सीपीयू और गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में वीवो मोबाइल में दिया प्रोसेसर ज्यादा दमदार है. बैटरी लाइफ के मामले में दोनों ही चिपसेट एक समान परफॉर्म करते हैं.
कैमरा सेटअप: इस वीवो मोबाइल के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 50MP मेगापिक्सल टेलीफोटो-पेरिस्कोप कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं, नथिंग फोन की बात करें तो इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो-पेरिस्कोप सेंसर से लैस है. सेल्फी के लिए वीवो में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. वहीं नथिंग में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 15 पर काम करने वाले वीवो फोन को कंपनी की तरफ से 4 एंड्रॉयड ओएस और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. वहीं, नथिंग फोन भी एंड्रॉयड 15 पर काम करता है लेकिन इस फोन को 3 एंड्रॉयड ओएस और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
बैटरी: वीवो फोन में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, नथिंग फोन 50 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
