24 घण्टे ऑनलाइन

Nothing Phone 3 की कीमत गिरी धड़ाम, खरीदने का सुनहरा मौका

यदि आप कम कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप Nothing Phone 3 को 30,000 रुपये तक कम कीमत में खरीद सकते हैं. यह फोनपिछले साल अपने यूनिक डिजाइन, दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read
Nothing Phone 3 की कीमत गिरी धड़ाम, खरीदने का सुनहरा मौका

यदि आप कम कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप Nothing Phone 3 को 30,000 रुपये तक कम कीमत में खरीद सकते हैं. यह फोनपिछले साल अपने यूनिक डिजाइन, दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था. अब Vijay Sales ने इस फोन पर बड़ी कटौती की है, जिससे इसकी कीमत सीधे 50,000 रुपये से नीचे आ गई है. यह डील उन यूजर्स के लिए खास है जो प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में लेना चाहते हैं.

Nothing Phone 3 पर बड़ा डिस्काउंट


Vijay Sales की वेबसाइट पर Nothing Phone 3 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी. इसके अलावा HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और कुछ अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 49,999 रुपये रह जाती है.

Nothing Phone 3 का डिस्प्ले और परफॉर्मेंस


Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे Adreno 825 GPU के साथ जोड़ा गया है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा सेगमेंट में भी फ्लैगशिप लेवल


इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 114 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी, सॉफ्टवेयर और बाकी फीचर्स


Nothing Phone 3 में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन Android 15 पर आधारित Nothing OS के साथ आता है और कंपनी ने इसमें 5 बड़े Android अपडेट देने का वादा किया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…