24 घण्टे ऑनलाइन

इन सामग्री के बिना सफल नहीं होगा वट सावित्री व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

वट सावित्री (Vat Savitri ) व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वट वृक्ष की पूजा करती है और व्रत का पालन करती है। हर साल यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को की जाता है। इस वर्ष 26 मई…

24GhanteOnline
May 23, 2025
2 min read

वट सावित्री (Vat Savitri ) व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वट वृक्ष की पूजा करती है और व्रत का पालन करती है। हर साल यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को की जाता है। इस वर्ष 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा।यह व्रत सावित्री और सत्यवान की अमर प्रेम कहानी पर आधारित वट सावित्री व्रत हर साल श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन पूजा में कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसमें सुहाग और श्रृंगार के सामान आदि भी शामिल होता है। वट सावित्री व्रत (Vat Savitri ) की तिथि जल्द ही आने वाली है ऐसे में महिलाओं पूजा सामग्री के साथ जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर खरीदारी करें, ताकि पूजा में किसी सामान की कमी न हों और व्रत सफल हो सके।

वट सावित्री (Vat Savitri ) पूजा सामग्री लिस्ट


पूजा के लिए एक थाली
सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर
पूजन के लिए कच्चा सूत या मौली
हल्दी, कुमकुम, रोली
चावल (अक्षत)
पान के पत्ते और सुपारी
फल खासकर आम और खरबूजा या तरबूज
मिठाई या पूजन प्रसाद जैसे पुए-पूड़ी
काला चना
दीपक, बाती और घी या तेल
अगरबत्ती और धूपबत्ती
सात प्रकार के अनाज
व्रत कथा पुस्तक
पूजा का सामान रखने के लिए टोकरी या थाली
श्रृंगार का सामान
लाल चूड़ियां और बिंदी
सिंदूर और काजल
आलता
मेहंदी
सिंदूर
लाल रंग की साड़ी या पूजा के लिए नए वस्त्र
पानी वाला लोटा और पीतल का कलश

वट सावित्री (Vat Savitri ) व्रत का महत्व


मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री (Vat Savitri ) व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही यह व्रत करने से संतान सुख भी प्राप्त हो सकता है। इस पूजा में वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, क्योंकि माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों वटवृक्ष में वास करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…