24 घण्टे ऑनलाइन

नॉन वेज के शौकीनों के लिए बनाए दही चिकन, मिलेगा लाजवाब स्वाद

जब भी कभी घर में चिकन (Chicken) बनाने की बात की जाती हैं तो नॉनवेज के शौकीन लोगो के चहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिलती हैं। ऐसे में स्वाद के दीवानों के लिए आज इस कड़ी में हम दही चिकन (Curd Chicken) बनाने की Recipe…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

जब भी कभी घर में चिकन (Chicken)  बनाने की बात की जाती हैं तो नॉनवेज के शौकीन लोगो के चहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिलती हैं। ऐसे में स्वाद के दीवानों के लिए आज इस कड़ी में हम दही चिकन (Curd Chicken) बनाने की Recipe लेकर आए है जो कई मसालों से सब्जियों से मिलकर बनाया जाता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आप कभी भी नहीं भूल पाएंगे। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

दही चिकन (Curd Chicken) बनाने की सामग्री

- 500 ग्राम चिकन (बोनलेस)
- 250 ग्राम दही
- 50 ग्राम तेल
- 100 ग्राम प्याज
- 100 ग्राम टमाटर
- 5 हरी मिर्च
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार

दही चिकन (Curd Chicken) बनाने की विधि

सबसे पहले आप टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब दही को एक कटोरे में निकालें। फिर उसमें जीरा पाउडर, लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।

अब मसालों को दही में अच्छी तरह मिलाएं और फिर चिकन के पीस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। दही के मिश्रण से चिकन के टुकड़ों को मसल लें। अब आप इस पूरे मिक्सचर को करीब 40 मिनट के लिए रख दीजिए।

अब आप एक पैन को गैस पर रखें और उसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म कर लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लीजिए। कुछ मिनट बाद इसमें मेरिनेट किया हुआ दही और चिकन का मिक्सचर डाल दें।

अब इसे अच्छी तरह मिला लें और अच्छी तरह पकाएं। जब चिकन पूरी तरह पक जाए, तो इसे निकालकर बर्तन में रख लीजिए।

अब आपका दही चिकन (Curd Chicken)  बनकर तैयार हो चुका है। आप इसे रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।