24 घण्टे ऑनलाइन

नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्कवॉड

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने (Bomb Threats) की धमकी मिली है। आज सुबह इन स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने (Bomb Threats) की धमकी मिली है। आज सुबह इन स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल आया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार, सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है। कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई हैं।

नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके हैं और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित कर लिया गया है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। बम स्कवॉड और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में जांच कर रहे हैं।

इन स्कूलों को मिली है धमकी


स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वारा बम धमकी प्राप्त होने के बाद तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीम द्वारा सभी स्थानों की जांच की गई। सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है।

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्ची की मौत; कई छात्र घायल


कई स्कूलों में कक्षाएं पुनः शुरू हो गई हैं। साइबर टीम द्वारा ई-मेल की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें