24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर मौत मामले में नोएडा अथॉरिटी CEO हटाए गए

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने नोएडा के सीईओ (Noida Authority CEO) डॉ लोकेश एम को हटाते हुए अब वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। लोकेश एम को नोएडा…

24GhanteOnline
January 19, 2026
2 min read
योगी सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर मौत मामले में नोएडा अथॉरिटी CEO हटाए गए

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने नोएडा के सीईओ (Noida Authority CEO) डॉ लोकेश एम को हटाते हुए अब वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। लोकेश एम को नोएडा अथॉरिटी की कमान जुलाई 2023 में मिली थी। कार सवार इंजीनियर की मौत का खुद ही संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच का भी निर्देश दिया है। सीएम ने जांच के लिए SIT गठित करने का आदेश दिया है। यह एसआईटी पांच दिनों में जांच कर रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी।

मामला तूल पकड़ने के बाद नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने रविवार को लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई की थी। सेक्टर-150 क्षेत्र के यातायात कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही साथ नोएडा ट्रैफिक सेल के जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार की सेवा को भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया।

वहीं, लोटस बिल्डर के आवंटन और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई थी। प्राधिकरण के CEO के तरफ से साफ संदेश दिया गया कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी विभागों को निर्माणाधीन परियोजनाओं का दोबारा सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश भी दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।