24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार का मान बढ़ा! नीतीश कुमार का भावुक संदेश वायरल

पटना। बिहार में सभी पार्टियां रैलियों और सभाओं के साथ जनता तक नेता अपनी बात पहुंचा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया का भी इसमें खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को एक्स पर…

24GhanteOnline
November 1, 2025
2 min read

पटना। बिहार में सभी पार्टियां रैलियों और सभाओं के साथ जनता तक नेता अपनी बात पहुंचा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया का भी इसमें खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को एक्स पर राज्य के मतदाताओं के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने  अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया है और बिहार को अपमान की स्थिति से बाहर निकाला है।

तब ‘बिहारी’ शब्द अपमानजनक था


नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, “जब मुझे बिहार की सत्ता मिली थी, तब ‘बिहारी’ शब्द अपमानजनक था। तब से हम आपकी सेवा के लिए मेहनत कर रहे हैं… पिछली सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। आज हमने महिलाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना दिया है। अब वे अपने परिवार और बच्चों के लिए काम कर सकती हैं।” उन्होंने ये भी कहा, “बिहारी कहलाना अब अपमान नहीं, बल्कि सम्मान है।”

प्रिय प्रदेशवासियो,

आइए मिलकर बनाएं नया बिहार।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/XxTqqVaWTp


— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 1, 2025


हर वर्ग के लिए काम किया


नीतीश (Nitish Kumar) अपनी पार्टी की तारीफों में यहीं नहीं रुके। उन्होंने केंद्र और राज्य बहुप्रचारित डबल इंजन NDA सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जाति या धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने बिहार की जनता से 6 और 11 नवंबर को NDA को वोट देने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि एवं युवाओं के लिए रोजगार की स्थिति में काफी सुधार किया है।

कब है बिहार चुनाव?


बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 और 8 नवंबर को होने हैं और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसके लिए सभी पार्टियां जमकर वादे कर रही हैं और अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।