24 घण्टे ऑनलाइन

चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, प्रधान सचिव ने दिया इस्तीफा

बिहार में कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कई नेताओं का दल बदल का दौर भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य…

24GhanteOnline
July 22, 2025
2 min read

बिहार में कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कई नेताओं का दल बदल का दौर भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ (S Siddharth) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

चर्चित आईएएस अफसर, डॉ एस सिद्धार्थ (S Siddharth) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एस सिद्धार्थ ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानि VRS के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने 17 जुलाई को ही अपना वीआरएस आवेदन सरकार को सौंप दिया है, बता दें कि एस। सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने VRS लेने का आवेदन दिया है।

एस सिद्धार्थ (S Siddharth) 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। एस सिद्धार्थ के इस्तीफे के साथ ही उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे JDU के टिकट पर नवादा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने नवादा का दौरा भी किया था।

ऐसे में उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं हैं। इसके कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री के करीबी IAS अधिकारी दिनेश राय भी VRS के चुके हैं। उनके भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।