24 घण्टे ऑनलाइन

दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश, ये होंगे नए डिप्टी सीएम

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फिर से अपना नेता चुन लिया है । इस तरह से नीतीश कुमार अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे । एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल होने के पहले नीतीश कुमार…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फिर से अपना नेता चुन लिया है । इस तरह से नीतीश कुमार अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे । एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल होने के पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे । वहीं, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नई सरकार में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही उपमुख्यमंत्री होंगे । भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ । विधायक दल के भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर विश्वास जताया है । इससे पहले नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे ।

बुधवार को पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई । भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने प्रस्ताव रखा । उसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि मैं भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नामों की घोषणा करता हूं ।

दूसरी ओर, जदयू विधायक दल की बैठक में विजय कुमार चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा । विजेंद्र यादव ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया । इसके बाद, नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जदयू विधायक दल का नेता चुना गया ।

दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश (Nitish Kumar) 


इस चुनाव ने नीतीश कुमार के लिए रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व जारी रखने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है । पार्टी सदस्यों का यह सर्वसम्मत समर्थन ने नई बिहार सरकार के गठन से पहले जदयू और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर उनकी मजबूत स्थिति को बताता है ।

इसके बाद पटना में एनडीए की बैठक होगी । इस बैठक मेंनीतीश कुमार को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना जाना तय है । दोपहर करीब 3:30 बजे एनडीए नेता के रूप में उनका चुनाव होगा ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।