24 घण्टे ऑनलाइन

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

पटना। बिहार की सत्ता के शीर्ष पर लगभग दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने…

24GhanteOnline
March 17, 2026
2 min read
राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

पटना। बिहार की सत्ता के शीर्ष पर लगभग दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें आज प्रमाण पत्र प्रदान दिया है। संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राज्यसभा में उनकी (Nitish Kumar) उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

संजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' भी उपस्थित रहे। उनका सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है।

दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजग के पांचों उम्मीदवारों को जीत के लिए बधाई दी है ।

एक्स पर उन्होंने लिखा कि बिहार की जय, एनडीए सदा तय। राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं असंख्य शुभकामनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।