24 घण्टे ऑनलाइन

नीतीश कुमार ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता: अब राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । नीतीश कुमार ने यह कदम राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उठाया। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार (Nitish…

24GhanteOnline
March 30, 2026
2 min read
नीतीश कुमार ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता: अब राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । नीतीश कुमार ने यह कदम राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उठाया।

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे विकासशील मुख्यमंत्री हैं। अब केंद्र जा रहे है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास को देखा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब दोनों नेता राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे। वहीं, इस्तीफे से ठीक पहले रविवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर सरगर्मी तेज रही।

दरअसल संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना था। बताया जाता है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बेहद खास है। असल में नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद वो उन गिने-चुने नेताओं की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, इस्तीफे से ठीक पहले जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी जैसे कद्दावर नेता मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।