24 घण्टे ऑनलाइन

भरे मंच पर नीतीश कुमार ने महिला के साथ की अजीब हरकत, अमित शाह ने हटाया

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की हरकतें इन दिनों कैमरे में कैद भी हो रही है और चर्चा का विषय भी बन रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एक और अजीबो-गरीब हरकत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।…

24GhanteOnline
March 30, 2025
2 min read

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की हरकतें इन दिनों कैमरे में कैद भी हो रही है और चर्चा का विषय भी बन रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एक और अजीबो-गरीब हरकत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रगान के दौरान हाथ हिलाते नजर आये नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरने के बाद अब विपक्षी पार्टी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की इस हरकत को लेकर उन्हे घेर रहे है।

पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला के साथ अजीब हरकत की। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पहले भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार देखे गए हैं। दरअसल, पटना में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर एक महिला को पुरस्कार दिया जा रहा था। तभी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महिला का हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींच लिया। ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वहां मौजूद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah ) यह सब देखते रहे। बाद में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को महिला से दूर किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की हरकतें एक बार फिर से चर्चा में हैं। पटना में आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में मंच पर महिला को पुरस्कृत किया जा रहा था, तभी नीतीश कुमार ने महिला का हाथ पकड़कर अपनी तरफ कर लिया। ये सबकुछ कैमरे में कैद हुआ है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ़ खींच रहे है और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे है। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है।

2005 से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे करता था जी, उ तो हम आए तब ना इ सब हुआ?… pic.twitter.com/bVKkohh0my


— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 30, 2025


लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है: राजद


बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ़ खींच रहे है और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे है। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार बीजेपी की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है। 2005 से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे करता था जी, उ तो हम आए तब ना इ सब हुआ?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।