24 घण्टे ऑनलाइन

मैं नीतीश कुमार शपथ लेता हूं... 10वीं बार बने बिहार के CM

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)के शपथ लेते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी।…

24GhanteOnline
November 20, 2025
1 min read

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)के शपथ लेते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। नीतीश ने हाथ पकड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेता काफी देर तक एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहे।

नीतीश की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली।

सम्राट और विजय लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं। मंच पर पीएम मोदी के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।