24 घण्टे ऑनलाइन

इस नेता के हाथ BJP की कमान, PM मोदी की मौजूदगी में औपचारिक ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन (Nitin Nabin) के नाम का आज औपचारिक ऐलान कर दिया गया। इससे पहले उन्हें कल…

24GhanteOnline
January 20, 2026
3 min read
इस नेता के हाथ BJP की कमान, PM मोदी की मौजूदगी में औपचारिक ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन (Nitin Nabin) के नाम का आज औपचारिक ऐलान कर दिया गया। इससे पहले उन्हें कल निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह इस पद पर आसीन होने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया, जो 2020 से ही अध्यक्ष पद पर काबिज थे।

बिहार की सियासत से नाता रखने वाले नितिन नबीन (Nitin Nabin) 5 बार विधायक रहे और वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएंः जेपी नड्डा


पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नबीन (Nitin Nabin) को नई जिम्मेदारी की शुभकामना देते हुए कहा, “यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब बीजेपी जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ऐसी महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

BJP के नए प्रमुख नितिन नबीन (Nitin Nabin) 


इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने कल अपने बयान में कहा, “मैं यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम, नितिन नबीन का नाम, प्रस्तावित किया गया है।” नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध रहे।

पीएम मोदी के अलावा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल थे। नबीन के लिए दाखिल 37 नामांकन पत्रों के सेटों में से 36 तो पार्टी की प्रदेश इकाइयों की ओर से दाखिल किए गए थे जबकि एक सेट बीजेपी संसदीय दल द्वारा किया गया था।

केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 1980 में हुई थी और इसी साल नबीन का जन्म भी हुआ था। नबीन एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी बीजेपी के नेता था। उनके पिता बिहार विधानसभा में चार बार विधायक रहे।

फिर पिता के निधन के बाद साल 2006 में नबीन राजनीति में आ गए और पटना पश्चिम से उपचुनाव के जरिए पहली बार विधायक बने। इसी सीट से उनके पिता भी चुनाव जीतते रहे। फिर नबीन बिहार विधानसभा चुनावों में नए बनाए गए बांकीपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ने लगे। वह यहां से 2010 में पहली बार चुने गए। फिर 2015, 2020 और 2025 में भी इसी सीट से लगातार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया। नबीन बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रहे और उन्हें पिछले महीने दिसंबर में बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।