24 घण्टे ऑनलाइन

नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabeen) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा (JP Nadda) के बाद अब पार्टी की…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read
नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabeen) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा (JP Nadda) के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।


पांच बार के विधायक और बिहार सरकार में हैं मंत्री


नितिन नबीन (Nitin Nabin) पांच बार के विधायक हैं। मौजूदा वक्त में वह पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। बांकीपुर से इस बार नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने हैं। नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। 45 साल के नबीन सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसी के साथ वह भाजपा नेता किशोर सिन्हा के बेटे हैं।

नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू


बता दें कि यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 आज से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति भाजपा के संसदीय बोर्ड की तरफ से की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।