महंगी होने वाली है ये कार, इतनी बढ़ सकती है कीमत
Nissan ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी. फिलहाल भारत में निसान की केवल एक ही कार Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसका मुकाबला टाटा पंच, हुंडई एक्स्टर और…
Nissan ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी. फिलहाल भारत में निसान की केवल एक ही कार Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसका मुकाबला टाटा पंच, हुंडई एक्स्टर और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी गाड़ियों से होता है.
इस साल की शुरुआत में GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) में बदलाव के बाद Nissan Magnite की कीमतों में 52,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक की कटौती की गई थी. अभी इस कॉम्पैक्ट SUV की एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से 10.76 लाख रुपये के बीच है. जनवरी 2026 से इसकी कीमतें 17,000 से 32,000 रुपये तक बढ़ सकती हैं, जिससे नई कीमतें 5.79 लाख रुपये से 11.08 लाख रुपये के बीच हो सकती हैं.
निसान लॉन्च करेगी 3 नई SUV
2026 के लिए निसान ने भारत में तीन नई गाड़ियां लॉन्च करने की पुष्टि की है. पहली होगी Gravite कॉम्पैक्ट MPV, जो मार्च 2026 तक शोरूम में आने की उम्मीद है. यह असल में Renault Triber का री-बैज्ड वर्जन होगी, लेकिन इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और अलग इंटीरियर कलर स्कीम दी जाएगी. इसमें संभवतः Triber वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा.
आएगी क्रेटा को टक्कर देने वाली SUV
फरवरी 2026 में Nissan अपनी Creta को टक्कर देने वाली SUV Tekton को पेश करेगी. Tekton, Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और इसके पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी समान होंगे. कंपनी ने यह भी बताया है कि वह 2027 में Tekton के प्लेटफॉर्म पर आधारित 7-सीटर SUV भी लॉन्च करेगी. यह SUV विदेशों में बिकने वाली Renault Bigster/Boreal का री-बैज्ड वर्जन हो सकती है.
ये कंपनियां भी बढ़ाएंगी कीमतें
निसान का कीमतें बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब Mercedes-Benz, BYD और MG जैसी कंपनियों ने भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने या एक्सचेंज रेट अनुकूल न होने की वजह से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है. यही कारण है कि आगे भी और कंपनियां कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
