इस दिन धमाल मचाने आ रही Nissan Tekton, क्रेटा और सेल्टोस की बढ़ी टेंशन
नई Nissan Tekton मिडसाइज SUV 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी. वहीं कंपनी इस मॉडल की सेल जून 2026 से शुरू कर सकती है. Tekton, Renault Duster की तीसरी जनरेशन पर बेस्ड होगी, जिसे 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाना…

नई Nissan Tekton मिडसाइज SUV 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी. वहीं कंपनी इस मॉडल की सेल जून 2026 से शुरू कर सकती है. Tekton, Renault Duster की तीसरी जनरेशन पर बेस्ड होगी, जिसे 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाना है.नई निसान एसयूवी को हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिया, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलिवेट के मुकाबले में उतारा जाएगा.
Nissan Tekton डिजाइन डिटेल्स
नई निसान एसयूवी का डिज़ाइन ब्रांड की विश्व स्तर पर लोकप्रिय फ्लैगशिप एसयूवी – निसान पैट्रोल से इंस्पायर है. सामने की तरफ, इसमें सी-आकार के डिज़ाइन एलिमेंट्स और एक बड़ी ग्रिल और आपस में जुड़े एलईडी हेडलाइट्स होंगी. इसके साथ ही कार के डिजाइन में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, फ्रंट में पुल-टाइप डोर हैंडल, सी-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल, सिल्वर फिनिश वाली रूफ रेल्स, रूफ-माउंटेड रियर स्पॉयलर, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और सिल्वर फिनिश के साथ स्पोर्टी ब्लैक रियर बम्पर शामिल होंगे.
Nissan Tekton इंटीरियर, फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें, एक आधिकारिक टीज़र से पुष्टि होती है कि नई निसान टेक्टन में ग्लॉसी ब्लैक फिनिश वाला थ्री-टोन डैशबोर्ड होगा, जिसमें सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लेकर साइड एसी वेंट्स तक फैली हुई कॉपर रंग की स्ट्रिप होगी.
फीचर्स की बात करें तो, नई निसान एसयूवी में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, अर्कामिस 3डी साउंड सिस्टम, सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है.
Nissan Tekton पेट्रोल इंजन
हालांकि इंजन के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि आने वाली निसान टेक्टन 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी. ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों शामिल होंगे. नई डस्टर की तरह, टेक्टन को भी भविष्य में हाइब्रिड वर्जन मिल सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
