₹6 लाख की SUV हुई सस्ती, Punch से मुकाबला और तेज
जापानी कार निर्माता Nissan की ओर से भारत में पेश की जाने वाली इकलौती कार मैग्नाइट SUV पर नए साल के मौके पर बेहतरीन डिस्काउंट दिया जा रहा है. निसान ने 1 जनवरी से मैग्नाइट की कीमतों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था,…

जापानी कार निर्माता Nissan की ओर से भारत में पेश की जाने वाली इकलौती कार मैग्नाइट SUV पर नए साल के मौके पर बेहतरीन डिस्काउंट दिया जा रहा है. निसान ने 1 जनवरी से मैग्नाइट की कीमतों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, लेकिन अब कंपनी ने बड़ा डिस्काउंट देकर ग्राहकों को राहत दी है. कंपनी के मुताबिक, अगर मैग्नाइट को 22 जनवरी से पहले खरीदा जाता है, तो ग्राहक ₹1.20 लाख तक के फायदे उठा सकते हैं.
Nissan की ऑफिशियल वेबसाइट पर मैग्नाइट की शुरुआती कीमत अब ₹5.61 लाख (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है. यह कीमत फिलहाल पहले जैसी ही है. अगर कंपनी 3 फीसदी की बढ़ोतरी लागू करती है, तो SUV की कीमत ₹5.78 लाख से शुरू होगी. यह बढ़ी हुई कीमत सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी. हालांकि, ₹1.20 लाख रुपये तक के लाभ से कीमत बढ़ने का असर काफी हद तक कम हो सकता है. कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस डिस्काउंट ऑफर में कौन-कौन से फायदे शामिल हैं.
5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार
मैग्नाइट कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में रेनॉ काइगर, टाटा पंच, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. खास बात यह है कि टाटा पंच की तरह ही निसान मैग्नाइट को भी ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. यह भारत की उन सुरक्षित गाड़ियों में शामिल है, जो कम बजट में उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए मैग्नाइट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS और EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Nissan मैग्नाइट CNG माइलेज
एक सब-कॉम्पैक्ट SUV होने के बावजूद Nissanमैग्नाइट एक पावरफुल कार है. यह SUV दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. दूसरा 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो ज्यादा पावरफुल है.
इसके अलावा अब मैग्नाइट के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके साथ यह कार 24 किमी/किग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है. यह SUV मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
