24 घण्टे ऑनलाइन

अतिवृष्टि में नौ श्रमिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी/देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत तहसील बड़कोट के स्थान पालीगाड सिलाई बैण्ड के पास शनिवार देर रात अतिवृष्टि (बादल फटने) (Cloudburst) के कारण वहां रह रहे उन्नीस मजदूर फंस गए। जिनमें से दस को…

24GhanteOnline
June 29, 2025
2 min read

उत्तरकाशी/देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत तहसील बड़कोट के स्थान पालीगाड सिलाई बैण्ड के पास शनिवार देर रात अतिवृष्टि (बादल फटने) (Cloudburst) के कारण वहां रह रहे उन्नीस मजदूर फंस गए। जिनमें से दस को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि अन्य आठ से नौ श्रमिक लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रात को लगभग 2:12 बजे इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को अवगत कराया गया। संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुयी। मौके पर निरीक्षण के दौरान सूचना मिली है कि उस स्थान पर 19 मजदूर निवासरत थे।

अतिवृष्टि (Cloudburst) से 8-9 मजदूर लापता बताये गये है । अन्य 10 मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। बचाव एवं तलाश अभियान जारी है।

साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, सिलाई बैण्ड के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है। जिसके संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग, बडकोट को अवगत करा दिया गया है। जिनके द्वारा मार्ग सुचारू हेतु कार्य गतिमान है। साथ ही सिलाई बैण्ड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे सुचारु किया जा रहा है ।

इसके अतिरिक्त कुथनौर में भी अतिवृष्टि तथा बादल फटने (Cloudburst) के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वर्तमान में कुथनौर मे स्थिति सामान्य है। किसी प्रकार की कोई जनहानि एवं पशु हानि नही हुयी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें