विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 29 वर्ष की उम्र में ले लिया संन्यास
वेस्टइंडीज टीम के बांये हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूरन (Nicholas Pooran) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर…
वेस्टइंडीज टीम के बांये हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
पूरन (Nicholas Pooran) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा, “बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। जिस खेल से हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा। इसके साथ खुशी, उद्देश्य और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की यादें है। मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।”
उन्होंने (Nicholas Pooran) कहा, “प्रशंसकों को अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को, मेरे साथ इस सफ़र पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से ऊपर उठाया। भले ही मेरे करियर का यह अंतर्राष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया हो, लेकिन वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता।”
पूरन ने 167 बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एकदिवसीय मैचों में 99.15 की स्ट्राइक रेट से 39.66 की औसत से 1983 रन बनाए और 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 टी20 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।
पूरन (Nicholas Pooran) ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में अंतरराष्ट्रीय टी-20 पर्दापण किया था, इसके ठीक तीन साल बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज क्रिकेट विश्व कप 2019 टीम में शामिल किया गया। उन्हें वर्ष 2022 में वेस्टइंडीज का सफेद गेंद कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन उसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। पूरन ने वेस्टइंडीज़ के लिए आखिरी बार दिसंबर 2024 में बंगलादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में खेला था।
पूरन ने 2024 में टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 170 छक्के लगाए थे। उन्होंने क्रिस गेल का 135 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 2015 में बनाया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उन्होंने 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
