24 घण्टे ऑनलाइन

दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 13 जनवरी को लॉन्च होगी ये Powerful SUV

13 जनवरी को आधिकारिक लॉन्च से पहले ही , नई 2026 टाटा पंच ( Tata Punch) फेसलिफ्ट देशभर के डीलरों तक पहुंचनी शुरू हो गई है. इसके अलावा, वाहन निर्माता कंपनी ने एसयूवी के वेरिएंट, मुख्य फीचर्स और कलर ऑप्शन भी जारी कर दिए…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 13 जनवरी को लॉन्च होगी ये Powerful SUV

13 जनवरी को आधिकारिक लॉन्च से पहले ही , नई 2026 टाटा पंच ( Tata Punch) फेसलिफ्ट देशभर के डीलरों तक पहुंचनी शुरू हो गई है. इसके अलावा, वाहन निर्माता कंपनी ने एसयूवी के वेरिएंट, मुख्य फीचर्स और कलर ऑप्शन भी जारी कर दिए हैं. नई पंच 6 वेरिएंट में उपलब्ध होगी स्मार्ट (नया), प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+.

नई 2026 टाटा पंच ( Tata Punch) इंजन


खरीदारों के पास चुनने के लिए छह कलर ऑप्शन होंगे जिनमें साइंटिफिक ब्लू, कूर्ग क्लाउड्स, बंगाल रूज (लाल), कारमेल (पीला), डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं.कुछ अपग्रेड में से एक नेक्सॉन से लिया गया नया 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा. हालांकि इसके आधिकारिक पावर और टॉर्क के आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन नेक्सॉन में यही इंजन 120 पीएस और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल विद सीएनजी इंजन ऑप्शन भी बरकरार रहेंगे. पेट्रोल इंजन 88 पीएस की अधिकतम पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट 73.5 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल रहेंगे, जबकि नए टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया जा सकता है.

नई 2026 टाटा पंच ( Tata Punch) फीचर्स


टाटा ने इंटीरियर को भी कई नए फीचर्स से अपग्रेड किया है, जिनमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं. हालांकि, ये दोनों फीचर्स केवल अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ ट्रिम्स में ही उपलब्ध होंगे.
इसके साथ ही इसमें वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टच-आधारित क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, थाई सपोर्ट वाली सीटें, कनेक्टेड कार सूट, वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर आदि शामिल हैं.

नई 2026 टाटा पंच ( Tata Punch) सेफ्टी फीचर्स


नई टाटा पंच की मानक सुरक्षा किट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज शामिल हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…