24 घण्टे ऑनलाइन

अब टिकट कैंसिल करना जेब पर पड़ेगा भारी! रेलवे ने बंद की ये खास सुविधा

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) की अपार सफलता के बाद अब देश को पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली इस पहली स्लीपर…

24GhanteOnline
January 19, 2026
3 min read

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) की अपार सफलता के बाद अब देश को पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली इस पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। यह ट्रेन सुविधाओं और रफ्तार के मामले में हवाई जहाज को टक्कर देने के लिए तैयार है लेकिन इसमें सफर करने का मन बना रहे यात्रियों को अपनी जेब और प्लानिंग को लेकर अब ज्यादा सतर्क रहना होगा। रेलवे ने इस प्रीमियम ट्रेन (Vande Bharat) के लिए रिफंड और कैंसलेशन के जो नए नियम जारी किए हैं, वे काफी सख्त हैं। अगर आपने टिकट बुक करने में थोड़ी भी जल्दबाजी दिखाई या बाद में प्लान बदला, तो आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन नियमों को बेहद कड़ा किया गया है। यात्री के नजरिए से सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आप ट्रेन छूटने के निर्धारित समय से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं कराते हैं, तो आपको एक रुपया भी रिफंड नहीं मिलेगा। यानी आपका पूरा किराया डूब जाएगा।

अगर आपके पास कन्फर्म टिकट है और आप उसे ट्रेन चलने के 72 घंटे से ज्यादा समय पहले कैंसिल करते हैं, तो किराए का 25% हिस्सा काट लिया जाएगा और बाकी पैसा वापस मिलेगा। वहीं, अगर आप 72 घंटे से लेकर 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करते हैं, तो किराए का सीधा 50% हिस्सा रेलवे काट लेगा। इसका मतलब है कि आपको रिफंड के तौर पर सिर्फ आधी रकम ही वापस मिलेगी।

RAC की सुविधा खत्म


सामान्य ट्रेनों में जब टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो आरएसी (RAC) के जरिए कम से कम ट्रेन में चढ़ने और आधी सीट मिलने की गारंटी मिल जाती थी। लेकिन वंदे भारत (Vande Bharat) स्लीपर में रेलवे ने इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके अलावा, रेलवे ने यह भी साफ कर दिया है कि इस ट्रेन में हर तरह का कोटा लागू नहीं होगा। मौजूदा निर्देशों के अनुसार, सिर्फ महिलाओं के लिए कोटा, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन और ड्यूटी पास ही मान्य होंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार का वीआईपी या सामान्य कोटा इसमें नहीं चलेगा। साथ ही, इस प्रीमियम सर्विस के लिए न्यूनतम किराया दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है, यानी आप कम दूरी के लिए भी सफर करेंगे तो आपको चार्ज 400 किलोमीटर का ही देना होगा।

हवाई जहाज जैसी सुविधाएं


हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर शुरू हुई यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित (Fully AC) है और इसे ओवरनाइट जर्नी यानी रात के सफर को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है यह ट्रेन इस रूट पर यात्रा के समय को करीब ढाई घंटे तक कम कर देगी। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को किफायती किराए में एयरलाइन जैसा अनुभव दिया जाए। जिस तरह एयरलाइन्स में टिकट कैंसलेशन के नियम सख्त होते हैं और रिफंड कम मिलता है, कुछ उसी तर्ज पर वंदे भारत (Vande Bharat) स्लीपर के नियम भी बनाए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…