24 घण्टे ऑनलाइन

इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

यदि आप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बढ़िया ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एपल का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max अब Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ मिल रहा है. 2024 में लॉन्च हुए इस फोन की…

24GhanteOnline
January 5, 2026
2 min read
इतना सस्ता हुआ iPhone 16 Pro Max, यहां पर मिल रही तगड़ी डील

यदि आप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बढ़िया ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एपल का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max अब Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ मिल रहा है. 2024 में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत में सीधे ₹24,000 तक की गिरावट आई है. इसमें दमदार A18 Pro चिपसेट, टाइटेनियम बॉडी और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और डिस्काउंट के बारे में…

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max की नई कीमत


एपल आईफोन 16 प्रो मैक्स का 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में ₹1,34,900 की लॉन्च कीमत पर आया था. फ्लिपकार्ट पर इस फोन को अब ₹1,14,999 में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने फोन के बदले ₹68,000 तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं.

डिजाइन और परफॉर्मेंस में क्या है खास

iPhone 16 Pro Max में टाइटेनियम डिजाइन मिलता है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाती है. फोन में एपल का इन-हाउस A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम से लेकर हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक शानदार परफॉर्मेंस देता है. फोन के साथ 5 साल के OS अपडेट मिलते हैं.

डिस्प्ले और कैमरा


इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है. इसके साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मौजूद है. फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए शानदार आउटपुट देता है. iPhone 16 Pro Max में 4685mAh की बैटरी मिलती है. फोन 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…