24 घण्टे ऑनलाइन

Kia Seltos: पुराने मॉडल से नए में होंगे बड़े अपग्रेड, फीचर्स हुए लेवल-अप

कोडनेम SP3i वाली दूसरी जनरेशन की Kia Seltos 10 दिसंबर को दुनिया भर में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये एसयूवी 2026 की…

24GhanteOnline
November 20, 2025
3 min read

कोडनेम SP3i वाली दूसरी जनरेशन की Kia Seltos 10 दिसंबर को दुनिया भर में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये एसयूवी 2026 की पहली छमाही में शोरूम में आ जाएगी. मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में, नई 2026 किआ सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाई राइडर और आने वाली टाटा सिएरा , नई रेनो डस्टर और निसान टेक्टन से होगा.

नई Kia Seltos 2026 के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन अभी भी नहीं बताई गई हैं, लेकिन कई स्पाई फोटो और लीक हुई जानकारियों से हमें आने वाले बदलावों का अंदाजा हो गया है. चलिए आपको बताते हैं पुरानी किआ सेल्टोस के मुकाबले नई सेल्टोस में क्या कुछ बदलेगा.

पहले से डायमेंशन होगा बड़ा

नई Kia Seltos मौजूदा मॉडल से काफी लंबी और चौड़ी होगी. बढ़े हुए आकार के कारण केबिन में ज़्यादा जगह, खासकर लेगरूम और शोल्डर रूम, मिलने की संभावना है. मौजूदा सेल्टोस की कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 4,365 मिमी, 1,800 मिमी और 1,645 मिमी है. इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,610 मिमी है.

टेल्यूराइड- डिजाइन

स्पाई फोटो से पता चलता है कि नई 2026 किआ सेल्टोस में ब्रांड की नई डिजाइन लैग्वेंज होगी, जैसा कि हमने नई किआ टेल्यूराइड एसयूवी में देखा है. इसका स्टांस ज़्यादा सीधा होगा और इसका समग्र रूप ज़्यादा बॉक्सी होगा. नेक्स्ट जनरेशन के मॉडल में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और नए बंपर के साथ पूरी तरह से नया फ्रंट फेसिया मिलने की संभावना है.

फीचर्स

नए डैशबोर्ड डिजाइन, कर्व्ड डुअल स्क्रीन सेटअप, अपडेटेड कंट्रोल पैनल और नई अपहोल्स्ट्री के साथ इंटीरियर को नया रूप दिया जा सकता है. इसके पैकेज की कीमत बढ़ाने के लिए और भी कई फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. इस एसयूवी में आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें, 8-वे पावर ड्राइवर सीट, डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सूट, कई एयरबैग और अन्य फीचर्स पहले की तरह ही मिलेंगे.

समान ICE इंजन

नई Kia Seltos 2026 में मौजूदा 115bhp, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन की पेशकश जारी रहेगी.

नया 7-स्पीड एटी गियरबॉक्स

अफवाह ये है कि डीजल इंजन को मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की जगह नए 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

बाद के आएगा हाइब्रिड वेरिएंट

नई जनरेशन की किआ सेल्टोस 2027 में हाइब्रिड हो जाएगी. किआ 1.5L NA पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड करने की संभावना है.

कीमत में होगी बढ़ोतरी

डिजाइन में बदलाव के साथ 2026 किआ सेल्टोस की कीमत में दमदार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. अभी के लाइनअप में 10.79 लाख रुपए से 19.81 लाख रुपए (सभी, एक्स-शोरूम) की कीमत सीमा के अंदर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…