नई Kia Seltos लॉन्च, Maruti Victoris और Hyundai Creta को देगी टक्कर
साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स (Kia Motors) ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Kia Seltos को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई सेल्टोस को ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है. सबसे पहले TV9…

साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स (Kia Motors) ने आखिरकार अपनी पॉपुलर SUV Kia Seltos को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई सेल्टोस को ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है. सबसे पहले TV9 भारतवर्ष सेल्टोस की कीमत बता रहा है. वैरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी. किआ ने नई सेल्टोस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से पहले ही पर्दा उठा दिया था. कंपनी नई सेल्टोस की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है. इच्छुक खरीदार इसे 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.
डिजाइन और एक्सटीरियर
नई Seltos का डिजाइन पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प और अप-राइट है. इसमें नया फ्रंट लुक दिया गया है, जिसमें चौड़ी ग्रिल, ऊपर-नीचे लगे वर्टिकल LED हेडलैंप और बदले हुए DRL सिग्नेचर मिलते हैं. पीछे की तरफ भी नए LED टेललैंप दिए गए हैं, जो लाइट बार से जुड़े हैं. कुल मिलाकर, गाड़ी के साइज और शेप में हल्का बदलाव किया गया है, जिससे SUV सड़क पर ज्यादा मजबूत और चौकोर लुक देती है.
नया इंटीरियर लेआउट
अंदर की तरफ, नई सेल्टोस में नया डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें डिजिटल फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसमें बड़ा इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं. पुराने मॉडल के मुकाबले अब मटेरियल क्वालिटी और फिट-फिनिश बेहतर है. नए प्लेटफॉर्म की वजह से केबिन स्पेस भी थोड़ा बढ़ा है, खासकर पीछे बैठने वालों के लिए. नया डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है.
फीचर्स और सेफ्टी
Kia Seltos में कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और सेफ्टी से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (अलग-अलग टेम्परेचर जोन के साथ), Bose साउंड सिस्टम, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), पैनोरमिक ग्लास रूफ और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बदलने वाली एम्बिएंट लाइटिंग, रीक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट और ऑल-LED लाइटिंग भी मिलती है. सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
इंजन और ट्रांसमिशन
नई Seltos में पहले की तरह तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. पहला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 113bhp पावर और 144Nm टॉर्क देता है. इसके ऊपर 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल GDi इंजन है, जो 158bhp पावर और 253Nm टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है. NA पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल में 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का ऑप्शन है. डीजल इंजन 1.5 लीटर का है, जो 118bhp और 260Nm देता है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
