24 घण्टे ऑनलाइन

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल- सोनिया पर नई FIR, इनको भी बनाया आरोपी

नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नई FIR दर्ज कर ली है। इस FIR में उनके साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को आरोपी बनाया…

24GhanteOnline
November 30, 2025
2 min read

नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नई FIR दर्ज कर ली है। इस FIR में उनके साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की गई थी। बता दें कि यह FIR 3 अक्टूबर को ED की शिकायत पर दर्ज हुई है। ED ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की और अब दिल्ली पुलिस ने इससे जुड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

किसे-किसे बनाया गया आरोपी


PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है। इसी के तगत FIR में कांग्रेस नेताओं के नाम जोड़ें गए हैं। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग शामिल हैं। साथ ही तीन कंपनियां, AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd को भी आरोपी बनाया गया है।

नेशनल हेराल्ड (National Herald) केस एक लंबे समय से चल रहा विवादास्पद मामला है, जो 1938 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक अखबार नेशनल हेराल्ड (National Herald) से जुड़ा है।

यह अखबार कांग्रेस पार्टी से गहराई से जुड़ा हुआ था और इसके प्रकाशन का जिम्मा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी के पास था। AJL के पास दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों में करीब 2 हजार करोड़ मूल्य की संपत्तियां थीं। जिनपर आरोप है उसे वह महज 50 लाख में दी गई।

कांग्रेस ने आरोपों को नकारा


कांग्रेस की ओर से लंबे समय से इस मामले में लगाए गए आरोपों को खारिज किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला राजनीतिक तौर से प्रभावित है। यह केस कांग्रेस के लिए राजनीतिक चुनौती बना हुआ है, जबकि BJP इ

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।