24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता; जानें रेंज

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता जेलियो ई-मोबिलिटी ने अपने लॉजिक्स कार्गो ई-स्कूटर (E-Scooter) का 2026 फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. यह नया लॉजिक्स स्कूटर खास तौर पर गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और…

24GhanteOnline
January 16, 2026
2 min read
लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता; जानें रेंज

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता जेलियो ई-मोबिलिटी ने अपने लॉजिक्स कार्गो ई-स्कूटर (E-Scooter) का 2026 फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. यह नया लॉजिक्स स्कूटर खास तौर पर गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और छोटे व्यापारियों के लिए बनाया गया है. इसे लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए बेहतर डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और राइडर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. जेलियो लॉजिक्स की शुरुआती कीमत ₹56,551 है.

2026 जेलियो लॉजिक्स में नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसकी सड़क पर मौजूदगी बेहतर होती है. इसमें पहले की तरह कई कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें ग्रे, व्हाइट, ग्रीन, ग्रीन-ब्लैक और रेड-ब्लैक शामिल हैं. ज्यादा इस्तेमाल वाली लॉजिस्टिक्स जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस स्कूटर (E-Scooter) में 150 किलोग्राम तक सामान लोड करने की क्षमता है. राइड आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे स्प्रिंग-लोडेड सस्पेंशन दिया गया है. स्कूटर में आगे 90/9012 और पीछे 90/10010 साइज के टायर लगे हैं.

स्कूटर में मिलते हैं ये फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो इस मॉडल में डिजिटल डैशबोर्ड, कीलेस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग और कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम, पास आने पर लॉक-अनलॉक, साइड स्टैंड अलर्ट और रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं. लॉजिक्स को मजबूत प्लास्टिक बॉडी के साथ बनाया गया है और इसमें 2 साल की वाहन वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी मिलती है. स्कूटर को फुल चार्ज करने पर एक बार में 60 से 70 किमी तक की रेंज मिलती है.

क्यों खास है इसका डिजाइन?


जेलियो ई-मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर कुणाल आर्या ने कहा, लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स में भरोसेमंद, किफायती और कम खर्च वाला वाहन जरूरी होता है और 2026 लॉजिक्स फेसलिफ्ट इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बेहतर सेफ्टी फीचर्स, स्मूथ राइड और नए यूटिलिटी-फोकस्ड डिजाइन के साथ यह स्कूटर (E-Scooter) डिलीवरी राइडर्स और छोटे कारोबारियों के लिए रोजाना काम को और आसान बनाएगा. हमें भरोसा है कि यह अपग्रेडेड मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…