24 घण्टे ऑनलाइन

अब लैपटॉप में भी भेज सकेंगे Live Location, Google ला रहा खास सुविधा

स्मार्टफोन में आपने लाइव लोकेशन या करेंट लोकेशन खूब शेयर किए होंगे. अब लैपटॉप के लिए भी यह सुविधा मिलने वाली है. Google अब अपने Chrome ब्राउजर में ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स फोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप से भी…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

स्मार्टफोन में आपने लाइव लोकेशन या करेंट लोकेशन खूब शेयर किए होंगे. अब लैपटॉप के लिए भी यह सुविधा मिलने वाली है. Google अब अपने Chrome ब्राउजर में ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स फोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप से भी वेबसाइट्स के साथ Approximate Location शेयर कर सकेंगे. इसका मतलब कि वेबसाइट्स को आपकी सटीक GPS लोकेशन नहीं बल्कि सिर्फ एक अनुमानित एरिया मिलेगा, जिससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों बढ़ जाएंगे. यह फीचर Android के Chrome वर्जन में A/B टेस्टिंग के तहत दिखाई दे रहा है और जल्द ही सभी डिवाइसेस में रोलआउट होने की उम्मीद है. साथ ही Chrome को नया Material 3 आधारित डिजाइन अपडेट भी मिल रहा है.

Chrome में आ रहा नया Approximate Location फीचर

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Chrome for Android वर्जन 142.0.7444.171 में एक नया Approximate Location (अनुमानित स्थान) विकल्प दिखाई दिया है. इसका काम है वेबसाइट्स को आपकी सटीक GPS लोकेशन देने के बजाय सिर्फ आपके क्षेत्र या आसपास का लोकेशन एरिया दिखाना. इससे ऐसी साइट्स जिन्हें सिर्फ broad location चाहिए, वे अनावश्यक प्रीसाइज डेटा नहीं ले पाएंगी. वहीं ऐसी साइट्स जिन्हें मैप नेविगेशन या लोकेशन-आधारित सर्विस चाहिए, वे प्रीसाइज लोकेशन का अनुरोध अलग से कर सकेंगी.

कैसे काम करेगा नया लोकेशन टॉगल

नई सेटिंग के बाद Chrome ऐप-लेवल पर तो प्रीसाइज लोकेशन एक्सेस रखता है, लेकिन यूजर वेबसाइट-लेवल पर Approximate Location चुन सकता है. यानी Chrome तय नहीं करेगा, बल्कि यूजर खुद चुनेंगे कि कौनसी साइट को कितना डेटा देना है. रिपोर्ट में बताया गया कि इस फीचर को अभी A/B टेस्टिंग में रखा गया है, यानी सभी फोन में यह तुरंत उपलब्ध नहीं होगा. इसे क्रोम की एक्सपेरिमेंटल सेटिंग chrome://flags के जरिए पहले इनेबल भी किया जा सकता है.

नया Material 3 डिजाइन अपग्रेड भी मिलेगा

लोकेशन फीचर के साथ क्रोम में विजुअल रिफ्रेश भी शुरू हो गया है, जो वर्जन 141 से अधिक डिवाइसेस पर पहुंच चुका है. नया अपडेट Google के Material 3 Expressive डिजाइन पर आधारित है, जिसमें तीन-डॉट मेन्यू, बुकमार्क आइकन और इंटरफेस में subtle लेकिन noticeable बदलाव किए गए हैं. इससे Chrome को अधिक मॉडर्न, साफ-सुथरा और उपयोग में आसान बनाया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…